Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में सोमवार को सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
इसे भी पढ़ें:
बैठक के दौरान जिले में नव निर्मित खाद्यान्न गोदामों में विद्युत कनेक्शन एवं सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन की स्थिति की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया, ताकि गोदामों का सुचारू एवं सुरक्षित संचालन सुनिश्चित हो सके.
उपायुक्त ने जिले में लैम्प्स/पैक्स की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की. उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आगामी धान खरीद की प्रक्रिया निर्धारित समय पर सुचारू रूप से शुरू हो, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.
बैठक में निर्माणाधीन खाद्यान्न गोदामों की प्रगति की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्माणाधीन गोदामों का स्थल निरीक्षण करने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया. इसके अलावा उपायुक्त ने कृषि, पशुपालन, आत्मा एवं मत्स्य विभाग के कार्यों की समीक्षा किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

