Search

 
 
 

Hazaribagh News : पेड़ काटने के विवाद में बुजुर्ग से मारपीट, आंख में गंभीर चोट; रांची रेफर

Hazaribagh News: आरोपी के परिजनों ने मोहम्मद मुस्तकिम के साथ मारपीट की और लोहे से उसकी आंख पर हमला कर दिया. गंभीर चोट के बाद उसे सदर अस्पताल, हजारीबाग ले जाया गया.
 
घायल मुस्तकीम.

Hazaribagh News : हजारीबाग जिले में निजी जमीन पर लगे पेड़ को काटने से शुरू हुए विवाद में एक बुजर्ग व्यक्ति की आंख पर लोहे से हमला कर दिया गया. मामला हजारीबाग जिले के पेलावल थाना क्षेत्र के हेदलाग गांव का है. आरोप है कि गांव के एक बुजुर्ग मोहम्मद मुस्तकीम खान की जमीन पर लगे महुआ के दो-तीन पेड़ काटे गए थे. जांच में पुलिस ने आरोपी के घर से महुआ की लकड़ी बरामद होने के बाद उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई थी.


आरोप है कि इसी दौरान आरोपी के परिजनों ने मोहम्मद मुस्तकिम के साथ मारपीट की और लोहे से उसकी आंख पर हमला कर दिया. गंभीर चोट के बाद उसे सदर अस्पताल, हजारीबाग ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने प्रथमिक उपचार के बाद उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही