Hazaribagh : हजारीबाग डीसी हेमंत सती ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा की. बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 में संचालित व प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. डीसी ने जल संरक्षण व सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया. उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित 55 तालाबों के गहरीकरण व जीर्णोद्धार कार्यों की प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली.
भूमि संरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि 47 तालाबों के गहरीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है. इस पर डीसी ने शेष कार्यों को भी तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया. कहा कि नवंबर तक सभी तालाबों के गहरीकरण व पर्कोलेशन टैंक निर्माण की योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी. योजनाओं का वेरिफिकेशन समय समय पर पूरा कर अगले साल जनवरी से काम शुरू कराने का निर्देश दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.