- ग्रामीणों ने कूड़ा डंप करने से रोका
- ठेका कंपनी GRC के पास रीसायकल सुविधा नहीं
Hazaribagh News: नगर निगम क्षेत्र में इन दिनों हर चौक चौराहे पर कूड़े का अंबार देखने को मिल रहा है. तीन दिनों से कूड़ा उठाने का कार्य बंद है. शहर का कूड़ा नगर निगम के गाड़ी में भरा पड़ा है लेकिन वह डंप नहीं हो रहा है. जिस कारण हर एक आमो-खास को काफी अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शहरवासी बदबू से परेशान है. निगम का कहना है कि सिस्टम को सुधारने में दो-तीन दिन का समय लग जाएगा.
इसे भी पढ़ें:
दरअसल, मंडई में नगर निगम ने कूड़ा डंप यार्ड बना हुआ है. जहां शहर का कूड़ा डंप होता है. वहां के स्थानीय निवासी कूड़ा डंप करने का विरोध कर रहे हैं. क्योंकि वहां रीसायकल होने की सुविधा नहीं है. जिस कंपनी को यह काम दिया गया था. वह कंपनी प्लांट नहीं लगा पाई है. जिस कारण कूड़ा पूरे क्षेत्र में भरता जा रहा है और वहां बदबू का कारण बन रहा है.
कुछ क्षेत्र की हालत गंभीर है. जहां से गुजरते समय राहगीरों को नाक में रुमाल तक लगाना पड़ रहा है. मानसून के कारण कूड़ा सड़क पर ही सड़ रहा है. जिस कारण बदबू से लोगों को काफी अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
हजारीबाग नगर निगम के महापौर अरविंद राणा बताते हैं कि तीन दिनों से कूड़ा शहर का उठाव बंद है. उन्होंने कहा कि GRC कंपनी को 2025 में कूड़ा घर से उठाकर ले जाने से लेकर डंप करने और रीसायकल करने की जिम्मेदारी दी गई थी. लेकिन वह अब तक पूरा नहीं हो पाया है. जिस कारण डंपिंग यार्ड में कूड़ा भरता जा रहा है. लोग वहां बदबू से परेशान है. इस कारण ग्रामीण कूड़ा डंप करने से का विरोध कर रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

