Hazaribagh News : हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने झारखंड सरकार पर विपक्षी विधायकों की जासूसी कराने का आरोप लगाया है. कहा कि सरकार जिला प्रशासन से मिलकर विपक्ष के विधायकों पर नजर बनाए हुए है. सांसद ने यह बातें शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं.
इसे भी पढ़ें
दरअसल, कुछ दिनों पहले हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के आवास के ठीक सामने हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा था. विधायक ने कैमरा लगाने वालों को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. 48 घंटा बीत जाने के बाद भी यह खुलासा नहीं हुआ है कि किसके निर्देश पर कैमरा लगाया जा रहा था. इस मामले को लेकर विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष, हजारीबाग एसपी से लेकर कई पदाधिकारियों को पत्र लिखकर जानकारी दी है. कोर्रा थाना में एफआईआर भी दर्ज करवाई है.
सांसद मनीष जायसवाल ने सीसीटीवी लगाने पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि की रेकी करना बड़ा अपराध है .लोकतंत्र में यह अधिकार किसी को नहीं दिया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

