Search

Hazaribagh News : नशे के खिलाफ डोर-टू-डोर पहुंच रही सरकार, डीसी ने जागरूकता रथ किया रवाना

हजारीबाग डीसी हेमंत सती व एसडीएम आदित्य पांडे ने सोमवार को जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों, मोहल्लों, बाजारों, रेलवे स्टेशनों, स्कूलों व कोचिंग संस्थानों में जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे.
 
जागरूकता वाहन को रवाना करते डीसी व एसडीएम.

Hazaribagh : झारखंड में बढ़ते नशे के प्रचलन को देखते हुए राज्य सरकार सख्त है. युवाओं व छात्रों को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए प्रशासन ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है. हजारीबाग जिला प्रशासन ने घर-घर, स्कूलों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों व रेलवे स्टेशनों तक पहुंचकर लोगों को जागरूक करने की पहल शुरू की है.

हजारीबाग डीसी हेमंत सती व एसडीएम आदित्य पांडे ने सोमवार को जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों, मोहल्लों, बाजारों, रेलवे स्टेशनों, स्कूलों व कोचिंग संस्थानों में जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे.

प्रशासन का उद्देश्य युवाओं और छात्रों को नशे से दूर रखकर उन्हें स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की ओर प्रेरित करना है. अभियान के दौरान लोगों को नशा मुक्ति, कानूनी प्रावधानों व सामाजिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी जाएगी. नशे के खिलाफ हजारीबाग प्रशासन की यह पहल जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक भागीदारी को भी मजबूत करने की कोशिश है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही