Search

 
 
 

Hazaribagh News : ग्रामीण बैंक ने कस्तूरबा की छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

झारखंड ग्रामीण बैंक, दादपुर शाखा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बचत, डिजिटल बैंकिंग व साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. हजारीबाग की एफएलसी मनीषा कुमारी ने बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी.
 
छात्राओं को जागरूक करती बैंक प्रतिनिधि.

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखण्ड के सिंहपुर स्थित डॉ ललन बाबू कस्तूरबा गांधी उच्च विद्यालय में सोमवार को वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम हुआ. झारखंड ग्रामीण बैंक, दादपुर शाखा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बचत, डिजिटल बैंकिंग व साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. हजारीबाग की एफएलसी मनीषा कुमारी ने बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी.


झारखंड ग्रामीण बैंक के दादपुर शाखा प्रबंधक हरि प्रसाद ने छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से बचत करने की आदत डालने के लिए प्रेरित किया. कहा कि छोटी उम्र से ही बचत की आदत डालने से बच्चों में वित्तीय अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है. उन्होंने बैंकिंग सुविधाओं का सुरक्षित एवं समझदारी से उपयोग करने की भी जानकारी दी.


मौके पर बैंक की ओर से बच्चों के बीच नोट कॉपी का वितरण भी किया गया. विद्यालय की प्राचार्य डॉ. ममता कुमारी ने टीम के प्रति आभार जताया. कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को भविष्य में वित्तीय रूप से जागरूक और जिम्मेदार बनने में मदद करेंगे. 



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही