Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News : अपराधी राहुल दुबे के गुर्गे ने क्रशर प्लांट में की फायरिंग, एक घायल

हजारिबाग जिले के गिद्दी स्थित एक क्रशर प्लांट में शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे राहुल दुबे गैंग के गुर्गों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इसमें वहां कार्यरत एक युवक करण कुमार के पैर में दो गोली लगी है.
Advertisement
Advertisement
अस्पताल में इलाजरत घायल युवक.

Hazaribagh : हजारिबाग जिले के गिद्दी स्थित एक क्रशर प्लांट में शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे राहुल दुबे गैंग के गुर्गों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इसमें वहां कार्यरत एक युवक करण कुमार के पैर में दो गोली लगी है. गोली लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. इलाके मे दहशत का माहौल है.


सीसीएल कर्मी व प्रशासन के लोगों ने घायल करण को गिद्दी अस्पताल  पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार, राहुल दुबे गैंग के 3 गुर्गे एक ही बाइक से प्लांट पहुंचे. तीनों हेलमेट पहने थे. 500 मीटर की दूरी पर बाइक खड़ी कर पैदल क्रेशर के पास आए और फायरिंग कर फरार हो गए. करण कुमार के पैर में दो गोली लगी.


 जाते समय बदमाशों ने वहां एक पर्चा भी छोड़ा है. पर्चे में आनंद जैन को मैनेज करने को कहा गया है. मैनेज नहीं होने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है. गिद्दी थाना पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है. सभी जगह चेकिंग लगायी गयी है. इस घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही