Search

हजारीबाग की खबरें- महिलाओं को दी गई कानूनी अधिकार की जानकारी और धोबी महासंघ का गठन

पहली खबर Hazaribag : अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के मौके पर शनिवार को बरही प्रखंड कार्यालय परिसर में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले किया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि एसीजेएम एसएन लम्य कार्यक्रम में शरीक हुए. उनके साथ सिविल कोर्ट के अधिवक्ता भी उपस्थित थे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके हितों में बनाए गए कानूनों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देना था. इस मौके पर सभी ने महिलाओं को कई प्रकार की कानूनी जानकारी उपलब्ध कराई. अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एसएनएल लम्य ने शराब को समाज के लिए एक अभिशाप बताया और उन्होंने कहा कि इससे कहीं न कहीं महिलाओं के परिवार पर इसका बुरा असर पड़ रहा है. साथ ही उन्होंने उपस्थित महिलाओं को बताया कि उनका भी संपत्ति में बराबर का अधिकार है और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए. वहीं अधिवक्ता और ओशिता कीर्ति रंजन ने कहा कि महिलाओं को कई मामलों में विक्टिम कंपनसेशन मिलने का भी प्रावधान है. इसके लिए पीड़ित महिला जिला विधिक सेवा प्राधिकार का सहारा ले सकती हैं. अधिवक्ता श्वेता राणा ने कन्या भ्रूण हत्या और महिलाओं के काम करने के दौरान उनके साथ अगर किसी प्रकार का कोई अपराध होता है, तो उससे संबंधित कानून के बारे में उन्हें बताया. इस मौके पर बरही प्रखंड विकास पदाधिकारी आर इंदीवर व समाज की कई प्रतिष्ठित महिलाएं उपस्थित थीं. ---- दूसरी खबर

चौपारण में धोबी महासंघ का गठन, पूर्व विधायक ने प्रखंड अध्यक्ष को किया सम्मानित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/dhobi-sangh_183.jpg"

alt="" width="1280" height="677" /> Chouparan : अखिल भारतीय धोबी महासंघ के नव चयनित प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार रजक को पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने सम्मानित किया. भटबिगहा पहुंच कर पूर्व विधायक ने राजकुमार रजक को शॉल से सम्मानित किया और उन्हें उनके बेहतर कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं. पूर्व विधायक ने राजकुमार रजक के माध्यम से प्रखंड कमेटी के अन्य पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि राजकुमार रजक एक सुलझे, कर्तव्यनिष्ठ व मिलनसार व्यक्ति हैं. राजकुमार के नेतृत्व में समाज का कल्याण होगा व मजबूती मिलेगी. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार रजक ने कहा कि सामाजिक जिम्मेवारियों का निर्वहन ईमानदारी करते हुए समाज के उत्थान के लिए कार्य करेंगे. धोबी महासंघ ने प्रखंड सचिव के रूप में महादेव टांड़ निवासी चंद्रदेव रजक, कोषाध्यक्ष टोइया निवासी शिक्षक विनय रजक, संरक्षक के रूप में मुखिया वीरेंद्र रजक व पप्पू रजक का चयन किया. इस दौरान मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र रजक, सुरेन्द्र रजक, समिति के सदस्य अशोक यादव, सकलदेव यादव, राजू यादव, प्रकाश रजक सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/matriculation-at-74-centers-and-inter-examination-at-37-centers-in-palamu/">पलामू

में 74 पर मैट्रिक और 37 सेंटर पर होगी इंटर की परीक्षा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp