Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News : युवा कांग्रेस के गूंज कार्यक्रम में उठा शिक्षा, संविधान व युवाओं के अधिकार का मुद्दा

हजारीबाग के अंबेडकर छात्रावास में युवा कांग्रेस की ओर से गूंज कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें बतौर मुख्य अतिथि काग्रेस विधायक दल के उपनेता व हजारीबाग लोकसभा प्रभारी राजेश कच्छप शामिल हुए.
Advertisement
Advertisement
कार्यक्रम में भाग लेते कांग्रेस नेता.

Hazaribagh : हजारीबाग के अंबेडकर छात्रावास में युवा कांग्रेस की ओर से गूंज कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें बतौर मुख्य अतिथि काग्रेस विधायक दल के उपनेता व हजारीबाग लोकसभा प्रभारी राजेश कच्छप, जबकि जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद व जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए. पार्टी नेताओं ने संविधान, सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार व युवाओं की भागीदारी को मजबूत बनाने पर जोर दिया.


राजेश कच्छप ने कहा कि आज देश का युवा शिक्षा, रोजगार व पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग कर रहा है. प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है.


सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व पार्टी प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं करने की मांग की. कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुई छात्रों की आवाज आज पूरे देश में गूंज रही है.संसद मार्च के दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है.


कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो. जाबीर ने की. इस अवसर पर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष भीम राम, नवीन जॉर्ज, अशोक देव, परवेज अहमद, शाजिद अली खान, कोमल कुमारी, डॉ. ओमप्रकाश, तस्लीम अंसारी, मनोज नारायण भगत, कृष्ण किशोर प्रसाद, रौकी सिन्हा, मो. वारिस, निशार अहमद, गुलाम मुस्तफा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही