Search

 
 
 

Hazaribagh News : चार जिलों में जल जीवन मिशन प्रभावित, संवेदक होंगे ब्लैक लिस्टेड- मंत्री योगेंद्र प्रसाद

Hazaribagh News : मंत्री ने योजना की जिलावार प्रगति रिपोर्ट देखी. चारों जिलों में संवेदक और इंजीनियर को आमने-सामने बैठा कर योजना की भौतिक स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने संवेदकों से स्पष्ट कहा कि 3 महीने के अंदर योजना पूरी करें.
 
बैठक करते मंत्री योगेंद्र प्रसाद.

Hazaribagh News : झारखंड के चार जिलों हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और कोडरमा में जल जीवन मिशन योजना संवेदकों की लापरवाही के कारण प्रभावित है. योजनाएं लटकी हुई हैं. ये बातें झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहीं. मंत्री शुक्रवार को हजारीबाग में समाहरणालय में उक्त चार जिलों में चल रहे जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे. बैठक में चारों जिलों को विभागीय अधिकारी भी पहुंचे थे.


मंत्री ने योजना की जिलावार प्रगति रिपोर्ट देखी. चारों जिलों में संवेदक और इंजीनियर को आमने-सामने बैठा कर योजना की भौतिक स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने संवेदकों से स्पष्ट कहा कि 3 महीने के अंदर योजना पूरी करें. अन्यथा उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाएगा. पैसे की रिकवरी भी की जाएगी.


उन्होंने कहा कि वैसे क्षेत्र जहां पेयजलापूर्ति नहीं हो रही है और लोग चुआं के पानी पर निर्भर हैं, उसकी जानकारी दें. उस क्षेत्र में योजना पर तेजी से काम किया जाएगा. सरकार आम जनता को सुविधा देने के लिए वचनबद्ध है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही