Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो का मार्च, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

देश की राजधानी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) हजारीबाग जिला समिति ने जिला परिषद चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका.
Advertisement
Advertisement
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: देश की राजधानी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) हजारीबाग जिला समिति ने जिला परिषद चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका. झामुमो जिला कार्यालय से जुलूस की शक्ल में झामुमो के कार्यकर्ता जिला परिषद चौक पहुंचकर पुतला दहन किया. 

Uploaded Image

इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए आंदोलन पर हुए पुलिस बल प्रयोग की कड़ी निंदा की. मौके पर झामुमो के जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है. 

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/charges-framed-against-12-accused-including-antu-tirkey-in-the-bargain-land-fraud-case

https://lagatar.in/the-special-branch-had-twice-reported-irregularities-in-the-jpsc-following-the-chief-ministers-cognizance-the-cids-action-began-to-uncover-secrets

 

उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज करना केंद्र सरकार की असहिष्णु और छात्र विरोधी मानसिकता को दर्शाता है. कहा कि NEET एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर देशभर के विद्यार्थियों में असंतोष है, लेकिन सरकार समस्याओं का समाधान करने के बजाय आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है.

 

जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार बढ़ती अनियमितताओं, परीक्षा संचालन में पारदर्शिता की कमी और मूल्यांकन संबंधी विवादों ने छात्रों एवं अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है. उन्होंने कहा कि झामुमो छात्रों की न्यायपूर्ण मांगों के साथ खड़ा है और केंद्र सरकार से छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग करता है.

 

उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य किसी भी सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए. यदि छात्र अपने अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं तो सरकार का दायित्व है कि वह संवाद स्थापित करें, न कि दमनात्मक कार्रवाई करें.

 

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने, शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने तथा आंदोलनकारियों पर की गई कार्रवाई के लिए जवाबदेही तय करने की मांग की.

 

इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य यासीन खान, गौरव पटेल, राजा मोहम्मद, सुनील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रंजीत मेहता, नईम राही, दीपक राय,जिला प्रवक्ता कुणाल यादव, जिला सह सचिव अब्दुल्ला खान, राजदेव यादव, कौशर अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, नजीर अहमद, राजेश मेहता, नवीन प्रकाश, निसार अहमद, विक्की धवन, बीरबल मेहता, श्वेता दुबे, करिश्मा कुमारी, खुर्सिदा नाज़, जुलेखा खातून, अफ़सा खातून, फरजाना, किरण, रंजीत कुमार भुइयाँ, राहुल पासवान, धर्मेंद्र ठाकुर, रोहित रजक, साजन मेहता, चंदन सिंह, सुनील कुमार, निशि राज, शुभम सिंह, अभिनव सिंह, रुद्र कुमार, इमरान खान, अभिषेक कुमार, पिंकू हुसैन, विक्की आलम, अफरोज खान, हेमंत महतो, दानिश, अंशु सिंह, विक्की कुमार, उमेश गुप्ता अख्तर अंसारी, पवन कुमार, अंकित सिंह, प्रशांत कुमार, समशाद अंसारी, मोईनुद्दीन, ग़ालिब सिद्दीकी, इम्तियाज़ साहिल, रविंद्र कुशवाहा समेत सैकड़ो झामुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही