Search

 
 
 

Hazaribagh News : सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन, फूंका पुतला

Hazaribagh News: जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता हीराबाग चौक से जुलूस की शक्ल में जिला परिषद चौक पहुंचे. वहां जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया.
 
प्रदर्शन करते झामुमो कार्यकर्ता.

Hazaribagh News : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित गड़बड़ी को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर उठे विवाद के विरोध में हजारीबाग जिला झामुमो ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया. झामुमो कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद चौक पर सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और उनके इस्तीफे की मांग की.

 

इसे भी पढ़ें

https://lagatar.in/process-initiated-to-extern-three-individuals-including-lawyers-accused-of-defrauding-a-sub-judge 


इससे पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता हीराबाग चौक से जुलूस की शक्ल में जिला परिषद चौक पहुंचे. वहां जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया. संजीव कुमार बेदिया ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर जनता का विश्वास लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है. सीईसी ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली व भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं. इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए.


जिला सचिव नीलकंठ महतो, केंद्रीय सदस्य गौरव पटेल, सुनील कुमार, ने भी विचार व्यक्त किए. मौके पर इजहार अंसारी, यासीन खान, सोनाराम मांझी, विकास राणा, कुणाल यादव, सतीश दास, मोहन सोरेन, रंजीत मेहता, नईम राही, सत्येंद्र मेहता, लखीराम मांझी, राजदेव यादव, संजय सिंह, रामकुमार मेहता, राजेश मेहता, देवानंद कुमार, कुद्दूस अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही