Search

 
 
 

Hazaribagh News : खासमहाल जमीन के लीजधारी रिन्यूअल के लिए 15 तक जमा करें आवेदन

हजारीबाग जिला प्रशासन ने खासमहाल जमीन के सभी लीजधारियों और उनके उत्तराधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. लीजधारियों के लिए 30 वर्ष पर लीज का रिन्यूअल कराना अनिवार्य है.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh : हजारीबाग जिला प्रशासन ने खासमहाल जमीन के सभी लीजधारियों और उनके उत्तराधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. लीजधारियों के लिए 30 वर्ष पर लीज का रिन्यूअल कराना अनिवार्य है. अधिकतर लीजधारियों की लीज अवधि 31 मार्च 2008 को ही समाप्त हो चुकी है. इसके बावजूद उन्होंने रिन्यूअल, नामांतरण, उत्तराधिकारी नामांतरण, बंदोबस्ती व वंशावली संबंधी आवेदन अब तक जमा नहीं किया है.

 

 

खासमहाल प्रकोष्ठ ने ऐसे सभी लीजधारियों व उनके उत्तराधिकारियों से को 15 अगस्त तक जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करने का निर्देश दिया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समय-सीमा के भीतर आवेदन जमाकर लीज नवीकरण प्रक्रिया में सहयोग करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही