Search

 
 
 

Hazaribagh News : विस की लोक लेखा समिति पहुंची हजारीबाग, वित्तीय मामलों की समीक्षा

Hazaribagh News: समिति ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित लेखा कंडिकाओं की नियमित समीक्षा करें और लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं. साथ ही वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें.
 
अधिकारियों के साथ बैठक करती समिति.

Hazaribagh News : झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति ने बुधवार को हजारीबाग का दौरा किया. समिति के सभापति बरही विधायक मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने परिसदन में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें विकास योजनाओं में वित्तीय प्रबंधन और लेखा संबंधी मामलों की समीक्षा की गई. बैठक में समिति के सदस्य मनोहरपुर विधायक जगत मांझी और बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव शामिल रहे.


समिति ने जिले के वरीय अधिकारियों से विभागवार वित्तीय मामलों की जानकारी प्राप्त की. विभागीय आय-व्यय, सरकारी राशि के उपयोग में पारदर्शिता, लेखा परीक्षण, वित्तीय दस्तावेजों के मूल्यांकन, वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित कार्रवाई, प्रपत्र-क के गठन, राशि की वसूली, कार्रवाई, सर्टिफिकेट केस और नीलामी से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई. 

 

समिति ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित लेखा कंडिकाओं की नियमित समीक्षा करें और लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं. साथ ही वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने और सरकारी धन के उपयोग में पारदर्शिता व जवाबदेही बनाए रखने पर बल दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही