Search

 
 
 

Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्थापना एवं अनुकम्पा समिति की बैठक

Hazaribagh News: उपायुक्त  हेमंत सती की अध्यक्षता में आज जिला स्थापना एवं अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों में अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति हेतु रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा नियमानुसार आवश्यक स्वीकृति प्रदान की गई.
 

Hazaribagh News: उपायुक्त  हेमंत सती की अध्यक्षता में आज जिला स्थापना एवं अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों में अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति हेतु रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा नियमानुसार आवश्यक स्वीकृति प्रदान की गई.


बैठक में अनुकम्पा नियुक्ति से संबंधित कुल 13 मामलों की समीक्षा की गई. समीक्षा के उपरांत चतुर्थ वर्ग के 2 एवं तृतीय वर्ग के एक पद पर नियुक्ति की स्वीकृति प्रदान की गई.

 

हजारीबाग की खबरों के लिए यहां क्लिक करें:


उपायुक्त ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के पश्चात कार्यालयीन कार्यों के सुचारू निष्पादन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को जिला स्थापना कार्यालय में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाए. प्रशिक्षण के दौरान पत्र-व्यवहार संबंधी कार्यों, कार्यालय में प्रतिनियुक्ति के उपरांत किए जाने वाले कार्यों की अद्यतन जानकारी, टाइपिंग स्पीड सहित अन्य आवश्यक कार्यालयीन प्रक्रियाओं से अवगत कराया जाए, ताकि वे अपने दायित्वों का प्रभावी एवं दक्षतापूर्वक निर्वहन कर सकें.


बैठक में सेवा संपुष्टि के 3 मामलों पर भी विचार किया गया, जिनमें एक सहायक प्रशासी, एक अनुसेवक एवं एक सहायक शामिल हैं. समिति द्वारा सभी मामलों पर नियमानुसार सेवा संपुष्टि की स्वीकृति प्रदान की गई. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुकम्पा नियुक्ति एवं सेवा संपुष्टि से संबंधित मामलों का निष्पादन निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं के अनुरूप समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही