Search

 
 
 

Hazaribagh News : सदर अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, संगठनों व युवाओं ने लिया भाग

हजारीबाग जिला प्रशासन की ओर से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (सदर अस्पताल) स्थित ब्लड बैंक में शनिवार को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.
 
रक्तदान करते युवा.

Hazaribagh : हजारीबाग जिला प्रशासन की ओर से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (सदर अस्पताल) स्थित ब्लड बैंक में शनिवार को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक चले इस शिविर में सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवाओं व आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान किया.


शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों, आपातकालीन सर्जरी, थैलेसीमिया, कैंसर व अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था. साथ ही समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना था.


शिविर में लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व की जानकारी दी गई और अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की गई. जिला प्रशासन ने रक्तदान करने वाले लोगों व सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही