Search

 
 
 

Hazaribagh News : रस्सा-कशी से दिया नशा मुक्ति का संदेश

जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश देते हुए कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.
 
प्रतियोगिता में भाग लेतीं लड़कियां व अन्य.

Hazaribagh : हजारीबाग जिला खेल कार्यालय ने नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को रस्सा-कशी (टग ऑफ वॉर) प्रतियोगिता का आयोजन किया. कर्जन मैदान आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न खेल प्रशिक्षण केंद्रों व खेल अकादमियों खिलाड़ियों (बालक-बालिका) ने उत्साह से भाग लिया. रस्सा-कशी प्रतियोगिता में 6 से 7 टीमों ने हिस्सा लिया. 


इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश देते हुए कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और समाज को नशामुक्त बनाने में भूमिका निभाने का आह्वान किया. सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति के प्रति जागरूक रहने व दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया.

 

 


जिला खेल कार्यालय की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत युवाओं को खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि नशा मुक्ति जागरूकता अभियान की शुरुआत 12 जून से प्रखंड स्तर पर की गई थी. पूरे जिले में यह अभियान 26 जून तक चलेगा. 


इसी क्रम में जिला खेल कार्यालय द्वारा कर्जन ग्राउंड (या संबंधित स्थल) में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें 10 से 12 प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति विषय पर प्रभावशाली वक्तव्य दिए. कार्यक्रम में 120 से अधिक युवाओं एवं खिलाड़ियों ने भाग लिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही