Search

 
 
 

Hazaribagh News : खनिज संशोधन कानून से जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ेगा कुप्रभाव- जयप्रकाश भाई पटेल

Hazaribagh News : खान-खनिज संशोधन कानून के खिलाफ हजारीबाग पुराना बस स्टैंड स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समीप कांग्रेस ने उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया. जिला अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि इस कानून से झारखंड की कई जन कल्याणकारी योजनाएं प्रभावित होंगी.
 
भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष जयप्रकाश भाई पटेल व अन्य.

Hazaribagh News : केंद्र सरकार के खान-खनिज संशोधन कानून के खिलाफ हजारीबाग जिला कांग्रेस की ओर से पुराना बस स्टैंड स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समीप उपवास कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल ने कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इस कानून से झारखंड की कई जन कल्याणकारी योजनाएं प्रभावित होंगी. 

इसे भी पढ़ें


उन्होंने झारखंड के हितों और खनिज संपदा व राज्यों के अधिकारी से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया. कहा कि नए कानून में खनिजों पर सेस हटाने का प्रावधान है. इससे झारखंड में स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, पेंशन व मंईया सम्मान जैसी योजनाएं प्रभावित होंगी.


उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में खनिज से झारखंड को 1380 करोड़ व 2025-26 में 7487.91 करोड़ रुपए मिले थे. यह राशि योजनाओं के संचालन में सहायक हुई थी. लेकिन अब संकट की स्थिति रहेगी.


कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष निसार खान ने किया. कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह, शैलेन्द्र कुमार यादव, बिनोद कुशवाहा, नवीन कुमार, रेणु कुशवाहा, साजिद अली खान, लाल बिहारी सिंह, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, परवेज अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शरीक हुए. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही