Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News : ब्रेक फेल होने से मिनी ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक को मारी टक्कर, खलासी घायल

हजारीबाग जिले के चौपारण में एनएच 19 पर गुरुवार तड़के सड़क हादसे में मिनी ट्रक का खलासी घायल हो गया. दुर्घटना चोरदाहा स्थित इंडिया ऑयल पेट्रोल पंप के पास हुई.
Advertisement
Advertisement
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के चौपारण में एनएच 19 पर गुरुवार तड़के सड़क हादसे में मिनी ट्रक का खलासी घायल हो गया. दुर्घटना चोरदाहा स्थित इंडिया ऑयल पेट्रोल पंप के पास हुई. मिनी ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया और आगे चल रहे दूसरे ट्रक से जा भिड़ा. हादसे में मिनी ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक बाल-बाल बच गया.

 

Uploaded Imageदुर्घटनाग्रस्त मिनी ट्रक. 


मिनी ट्रक झारखंड से पाइप लोड कर उत्तर प्रदेश जा रहा था. इसी दौरान अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खलासी लखन कुमार (30) ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया. सूचना मिलते ही चोरदाहा पिकेट पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त मिनी ट्रक को सिकड़ के जरिए दूसरे ट्रक में बांधकर खींचवाया. काफी मशक्कत के बाद चालक व खलासी बाहर निकाले. गंभीर रूप से घायल लखन कुमार को 108 एंबुलेंस से चौपारण सीएचसी भेजा गया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही