Search

 
 
 

Hazaribagh News : विधायक ने सुनीं कटकमसांडी के विस्थापितों की समस्याएं, दिया आश्वासन

Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र का विकास जरूरी है. लेकिन विकास से प्रभावित परिवारों के हितों और मूलभूत समस्याओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए.
 
अपनी समस्याएं बताते विस्थापित.

Hazaribagh News : हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन कर विस्थापितों की समस्याएं सनीं. जनसंवाद में कटकमसांडी रेलवे स्टेशन के समीप स्थित कोयला साइडिंग से प्रभावित व विस्थापित परिवार अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे. विधायक ने प्रभावित परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं.

 

इसे भी पढ़ें

 

ग्रामीणों ने कहा कि साइडिंग संचालन में नियमों व मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है. उन्होंने विधायक से कंपनी व अधिकारियों से संवाद कर समस्याओं के समाधान की मांग की. विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास जरूरी है. लेकिन विकास से प्रभावित परिवारों के हितों और मूलभूत समस्याओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए. पर्यावरणीय मानकों, सुरक्षा प्रावधानों व निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए. विधायक ने ग्रामीणों को उनकी मांगों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने और समाधान की दिशा में पहल का आश्वासन दिया.


विधायक ने कहा कि जनता की जायज समस्याओं की अनदेखी करना गलत है. वहीं,  विस्थापित परिवारों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे. जरूरत पड़ने पर साइडिंग का संचालन बंद कराया जाएगा. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही