Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News : केंद्रीय ऊर्जा सचिव से मिले सांसद मनीष जायसवाल, NTPC विस्थापितों को न्याय दिलाने की मांग

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने केंद्रीय ऊर्जा सचिव पंकज अग्रवाल से दिल्ली में मुलाकात की. उन्होंने सचिव से एनटीपीसी की कोयला खनन परियोजनाओं से प्रभावित रैयतों व विस्थापित परिवारों की समस्याओं पर बात की और न्याय दिलाने की मांग की.
Advertisement
Advertisement
केंद्रीय ऊर्जा सचिव के साथ वार्ता करते सांसद मनीष जायसवाल.

Hazaribagh : हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने केंद्रीय ऊर्जा सचिव पंकज अग्रवाल से दिल्ली में मुलाकात की. उन्होंने सचिव से एनटीपीसी की कोयला खनन परियोजनाओं से प्रभावित रैयतों व विस्थापित परिवारों की समस्याओं पर बात की और न्याय दिलाने की मांग की. कहा कि क्षेत्र के लोगों के हक की लड़ाई लगातार जारी रहेगी. 

 


सांसद ने बताया कि पिछले मार्च महीने में भी इस विषय पर ऊर्जा सचिव के साथ विस्तृत चर्चा हुई थी, जिसमें प्रभावित परिवारों की समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन मिला था. क्षेत्र के लोगों की शिकायतों व सुझावों को एक बार फिर सचिव के समक्ष रख पुनर्वास नीति में संशोधन का आग्रह किया गया.


बैठक में उन्होंने पकरी बरवाडीह, केरेडारी, चट्टी-बरियातू व तलाईपल्ली कोयला खदानों से प्रभावित परिवारों के हितों को प्रमुखता से उठाया. कहा कि वर्तमान पुनर्वास नीति के कुछ प्रावधानों के कारण कई परिवार अपने अधिकारों से वंचित रह जा रहे हैं. उन्होंने भूमि अधिग्रहण की तिथि को ही पात्रता का आधार बनाने, सभी हिस्सेदारों को पुनर्वास का लाभ देने, भूमि का मुआवजा 24 लाख रुपए प्रति एकड़ से बढ़ाकर 40 लाख रुपए प्रति एकड़ करने व 18 वर्ष से अधिक आयु के परिवार के लोगों को मिलने वाली 10 लाख रु. की विस्थापन सहायता को बढ़ाकर 15 लाख करने की मांग रखी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही