Search

 
 
 

Hazaribagh News: मुहर्रम पर बरही में निकला जुलूस, झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

बरही में शुक्रवार को  मुहर्रम सौहार्द और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया. मुहर्रम के मौके पर देर शाम जुलूस निकला. जुलूस में विभिन्न मोहल्लों की ओर से आकर्षक झांकियां पेश की गई. जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहीं. सड़क किनारे खड़े लोगों ने झांकियों का दीदार किया.
 

Barhi: बरही में शुक्रवार को  मुहर्रम सौहार्द और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया. मुहर्रम के मौके पर देर शाम जुलूस निकला. जुलूस में विभिन्न मोहल्लों की ओर से आकर्षक झांकियां पेश की गई. जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहीं. सड़क किनारे खड़े लोगों ने झांकियों का दीदार किया.


इस बार शाकरी मोहल्ला पूर्वी पंचायत, कोनरा की ओर से राफेल लड़ाकू विमान का मॉडल तैयार किया गया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. वहीं तारबंगला, बरही की ओर से जुल्फिकार तलवार का भव्य नमूना प्रस्तुत किया गया. दरगाह मोहल्ला, बरही की ओर से आकर्षक घोड़े का मॉडल बनाया गया, जबकि थाना मोहल्ला रजा कमेटी, बरही ने खूबसूरत मकबरे की झांकी पेश की. 


जुलूस के दौरान युवाओं ने लाठी, तलवार और भाले के साथ करतब दिखाए. खास बात यह रही कि इस दौरान देश की एकता और अखंडता का संदेश देने के लिए तिरंगा झंडा भी लहराया गया. मुहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. 


बरही एसडीओ जोहन टुड्डू, एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, पुनि सह थाना प्रभारी बिनोद कुमार सभी झांकियों में घूम घूमकर जायजा लेते नजर आए. सभी चौक चौराहा पर पुलिस एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी. प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरा आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही