Search

 
 
 

Hazaribagh News : रोड नहीं तो टोल टैक्स नहीं, उमाशंकर अकेला ने फूंका आंदोलन का बिगुल

Hazaribagh News: अकेला ने सवाल उठाया कि जब लोगों को सड़क पर सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा नहीं मिल रही है, तो फिर टोल टैक्स वसूली का औचित्य क्या है? चौपारण और बरही के लोगों को आए दिन घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है.
 
उमाशंकर अकेला.

Hazaribagh News : हजारीबाग जिले के चौपारण व बरही क्षेत्र में सड़कों की दुर्दशा, आए दिन लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं को लेकर विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं. इस मुद्दे पर बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है. उन्होंने कहा कि रोड नहीं तो टोल नहीं.


अकेला ने सवाल उठाया कि जब लोगों को सड़क पर सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा नहीं मिल रही है, तो फिर टोल टैक्स वसूली का औचित्य क्या है? चौपारण और बरही के लोगों को आए दिन घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है. वाहन चालकों, यात्रियों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. इसके बावजूद टोल टैक्स वसूला जा रहा है. आम जनता कब तक इन परेशानियों को झेलती रहेगी.


पूर्व विधायक ने इस मुद्दे को लेकर मंगलवार की शाम चौपारण की सिघरावां पंचायत के केवला में बैठक बुलाई है. उन्होंने इस बैठक में वाहन मालिकों व चालकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की. बैठक में रसोइया धमना टोल प्लाजा व बरही में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही