- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बूथों का किया निरीक्षण
Hazaribagh News : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार शनिवार को हजारीबाग पहुंचे. उन्होंने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. मांडू, बरही व पदमा प्रखंड के मतदान केंद्रों पर जाकर SIR के तहत चल रहे मेगा हेल्प डेस्क कैंप का जायजा लिया. वहां एसआईआर से संबंधित कार्यों की जानकारी ली. कहा कि एक भी पात्र मतदाता का नाम सूची में नहीं छूटना चाहिए.
इसके बाद उन्होंने समाहरणालय सभाकक्ष में डीसी हेमंत सती व AERO के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में SIR के तहत संचालित कार्यों, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने व नोटिस प्राप्त लोगों की सुनवाई की प्रगति की जानकारी ली. निरीक्षण में यह सामने आया कि कुछ मतदाता आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाने के कारण सूची में नाम शामिल कराने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं. इस पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि ऐसे पात्र लोगों की सहायता के लिए नियमानुसार ग्राम सभा के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज तैयार कर अंचल अधिकारी के कार्यालय से जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराएं. ताकि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.