Search

 
 
 

Hazaribagh News : गांधी मैदान में ओपन जिम का शुभारंभ, डीसी ने किया उद्घाटन

हजारीबाग शहर के मटवारी स्थित गांधी मैदान में बने ओपन जिम का शुभारंभ हो गया है. इसका उद्घाटन मेयर अरविंद राणा व डीसी हेमंत सती ने किया. मौके पर डीडीसी रिया सिंह व सदर एसडीओ आदित्य पांडे भी मौजूद थे.
 
जिम के उद्घाटन के मौके पर डीसी व अन्य.

Hazaribagh : हजारीबाग शहर के मटवारी स्थित गांधी मैदान में बने ओपन जिम का शुभारंभ हो गया है. इसका उद्घाटन मेयर अरविंद राणा व डीसी हेमंत सती ने किया. मौके पर डीडीसी रिया सिंह व सदर एसडीओ आदित्य पांडे भी मौजूद थे. इस ओपन जिम का निर्माण एक्सिस बैंक के सीएसआर फंड से किया गया है.

 


अधिकारियों ने कहा कि ओपन जिम युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी होगा. उन्होंने लोगों से इस सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करते हुए जिम का नियमित उपयोग करने की अपील की. एक्सिस बैंक के अधिकारियों ने बताया कि सीएसआर के तहत जिला प्रशासन व नगर निगम के सहयोग से शहर के अन्य स्थानों पर भी ओपन जिम स्थापित किए जाएंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही