Search

 
 
 

Hazaribagh News : हजारीबाग में पार्किंग व्यवस्था होगी दुरुस्त, ऑटो चालकों के लिए ड्रेस कोड होगा लागू

Hazaribagh News: मेयर अरविंद राणा ने क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार (आरटीए) सचिव सुजाता कुजूर के साथ बैठक कर ऑटो चालकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने पर चर्चा की. इस संबंध में आगे की प्रक्रिया तय करने के लिए ऑटो चालकों के साथ भी बैठक की जाएगी
 
आरटीए सचिव के साथ बैठक करते मेयर अरविंद राणा.
  • मेयर ने आरटीए सचिव के साथ की बैठक, दिए निर्देश

Hazaribagh News : हजारीबाग शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर निगम ने पहल तेज कर दी है. ऑटो चालकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए ड्रेस कोड लागू करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. वहीं, मेन रोड में जाम की समस्या दूर करने के लिए पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी है.


मेयर अरविंद राणा ने क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार (आरटीए) सचिव सुजाता कुजूर के साथ बैठक कर ऑटो चालकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने पर चर्चा की. इस संबंध में आगे की प्रक्रिया तय करने के लिए ऑटो चालकों के साथ भी बैठक की जाएगी. ड्रेस कोड लागू होने से चालकों की पहचान आसान होगी और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी.


मेयर ने  मेन रोड में पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए गुरुवार को यातायात प्रभारी अनूप कुमार और परिवहन इंस्पेक्टर विजय गौतम के साथ बैठक की. इसके बाद अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न चौक-चौराहों का निरीक्षण कर पार्किंग स्थलों का जायजा लिया गया. करीब दो घंटे तक चले भ्रमण के दौरान जाम से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का आकलन किया गया.


निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल के समीप छोटानागपुर बैंक परिसर को पार्किंग स्थल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया. साफ-सफाई की कमी और अतिक्रमण के कारण परिसर का उपयोग सीमित हो गया है. महापौर ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर परिसर को पार्किंग के लिए व्यवस्थित करने का निर्देश दिया. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012-13 में तत्कालीन सांसद यशवंत सिन्हा ने यहां पार्किंग व्यवस्था के लिए शिलान्यास किया था, लेकिन निधि के अभाव में काम पूरा नहीं हो सका.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
इसे भी पढ़ें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही