Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व तैयारी, फुल ड्रेस रिहर्सल में कमिश्नर ने झंडे को दी सलामी

80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के मद्देनजर आज (गुरूवार) को हजारीबाग के कर्ज़न मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया. फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया.
Advertisement
Advertisement
  • परेड प्रदर्शन व समारोह की तैयारियों का आयुक्त ने लिया जायजा

Hazaribagh: 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के मद्देनजर आज (गुरूवार) को हजारीबाग के कर्ज़न मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया. फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया. आयुक्त ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया. इस दौरान आयुक्त ने हजारीबाग के पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं सार्जेंट मेजर के साथ विभिन्न प्लाटूनों का निरीक्षण किया. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

उन्होंने परेड में शामिल जवानों एवं टुकड़ियों की तैयारियों, अनुशासन, वर्दी एवं कदमताल का जायजा लिया. इसके बाद आयुक्त ने राष्ट्रीय गान के पश्चात झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी. झंडोत्तोलन के उपरांत डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत की प्रस्तुति दी गई. इसके बाद विभिन्न प्लाटूनों द्वारा प्लाटून कमांडरों के नेतृत्व में अनुशासित एवं शानदार परेड प्रदर्शन किया गया.

 

समय का अक्षरशः पालन का निर्देश

आयुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा कार्यक्रम के दौरान समय का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव एवं देशभक्ति का पर्व है, इसलिए समारोह की प्रत्येक व्यवस्था गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित होनी चाहिए. 


उपायुक्त ने नजारत शाखा को परेड में शामिल बच्चों के लिए आवश्यक खान-पान की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह में सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के आदेश दिए.  

 

साफ-सुथरी वर्दी पर दिया जोर

पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल जवानों एवं पुलिसकर्मियों की वर्दी साफ-सुथरी एवं व्यवस्थित रखने तथा परेड प्रदर्शन के दौरान अनुशासन एवं कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखने पर विशेष जोर दिया. फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक, हजारीबाग, उपायुक्त, हजारीबाग, पुलिस अधीक्षक हजारीबाग, उप विकास आयुक्त, सार्जेंट मेजर सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही