Search

 
 
 

Hazaribagh News: सिलवार रथयात्रा मेले की तैयारियां अंतिम चरण में, एक लाख श्रद्धालु जुटने की उम्मीद

सदर प्रखंड अंतर्गत सिलवार स्थित ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ धाम में इस बार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा व मेला भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा. भगवान जगन्नाथ समिति के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि इस बार आयोजित रथयात्रा मेले में हजारीबाग सहित विभिन्न जिलों से लगभग एक लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.
 
हजारीबाग जिले की खबरें
  • रथयात्रा में शामिल होकर रथ को स्पर्श करने मात्र से भक्तों की मनोकामनाएं होती हैं पूर्ण: मुख्य पुजारी
  • सिलवार जगन्नाथ धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया जाए: संरक्षक
  • "भगवान जगन्नाथ महोत्सव" के रूप में राजकीय स्तर पर मनाने की पहल की जाए: संरक्षक 

Hazaribagh: सदर प्रखंड अंतर्गत सिलवार स्थित ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ धाम में इस बार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा व मेला भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा. भगवान जगन्नाथ समिति के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि इस बार आयोजित रथयात्रा मेले में हजारीबाग सहित विभिन्न जिलों से लगभग एक लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. 

Uploaded Image
वहीं जगन्नाथ धाम समिति के संरक्षक महेंद्र राम प्रजापति ने बताया कि इस बार के रथयात्रा महोत्सव में झारखंड सरकार के पर्यटन एवं नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, उपायुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार सहित कई वरीय प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी शामिल होंगे. 

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/police-headquarters-order-monitoring-teams-to-be-formed-in-every-district-to-oversee-cases-of-missing-and-recovered-persons

https://lagatar.in/finance-minister-furious-over-black-marketing-of-fertilizers-expresses-displeasure-over-negligence-in-the-treatment


उन्होंने कहा कि उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का यह ऐतिहासिक रथयात्रा मेला धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष चलंत शौचालय, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, मेडिकल कैंप, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने झारखंड सरकार से मांग करते हुए कहा कि सिलवार जगन्नाथ धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया जाए तथा इस ऐतिहासिक आयोजन को "भगवान जगन्नाथ महोत्सव" के रूप में राजकीय स्तर पर मनाने की पहल की जाए.

 

भगवान जगन्नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी विशेश्वर पांडे ने बताया कि 16 जुलाई को प्रातः 5 बजे आरती के साथ धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ होंगे तथा शाम 7बजे भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा मंदिर परिसर से केसुरा स्थित कैलाश पर्वत (मौसी बाड़ी) के लिए प्रस्थान करेगी. वहां भगवान एक सप्ताह तक विश्राम करेंगे तथा 24 जुलाई को पुनः सिलवार पहाड़ी स्थित मंदिर में विधिवत विराजमान होंगे.

 

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकें. इस दौरान जगन्नाथ धाम समिति के सचिव नेमीचंद प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य एवं कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश देव, कार्यकारिणी सदस्य उपेंद्र कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि कौलेश्वर रजक, कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुशवाहा तथा मंदिर के पुजारी भीम नारायण सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही