Search

 
 
 

Hazaribagh News : सरयू राय पहुंचे हजारीबाग, पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल से की मुलाकात

Hazaribagh News: ब्रजकिशोर जायसवाल ने बताया कि सरयू राय राजनेता के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरणविद्, लेखक व पत्रकार भी हैं. वे रिश्तों को खास अहमियत देते हैं.
 
सांसद के पिता से मुलाकात करते सरयू राय.

Hazaribagh News : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय बुधवार को हजारीबाग पहुंचे. उन्होंने सांसद मनीष जायसवाल से उनके आवास पर मुलाकात की. यहां उन्होंने सांसद के पिता पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल उर्फ बादल बाबू से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना. ब्रजकिशोर जायसवाल ने व्हीलर चेयर से ही अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका स्वागत किया.


इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पुरानी बातों पर चर्चा हुई. ब्रजकिशोर जायसवाल ने बताया कि सरयू राय राजनेता के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरणविद्, लेखक व पत्रकार भी हैं. वे रिश्तों को खास अहमियत देते हैं. मौके पर सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, भाजपा नेता अनिल मिश्रा, विजय वर्मा, शेर सिंह, विजय यादव, पूनम साव, प्रमोद साव, जदयू के राकेश गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही