Search

 
 
 

Hazaribagh News : आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच ने रखा उपवास

Hazaribagh News : वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण का आधार जाति नहीं, आर्थिक होना चाहिए. उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर सभी वर्गों के लोगों को समान रूप से आरक्षण व सरकारी सुविधाओं का लाभ देने की मांग की.
 
उपवास पर बैठे मंच के पदाधिकारी.

Hazaribagh News : आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को आरक्षण देने की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच ने हजारीबाग जिला परिषद चौक पर शनिवार को उपवास सह सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए. उन्होंने सरकार से जातिगत आधार पर दिए जा रहे आरक्षण में सुधार की भी मांग की.


वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण का आधार जाति नहीं, आर्थिक होना चाहिए. उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर सभी वर्गों के लोगों को समान रूप से आरक्षण व सरकारी सुविधाओं का लाभ देने की मांग की. सदस्यों ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में आर्थिक रूप से कमजोर कई परिवारों को अपेक्षित अवसर नहीं मिल पा रहे हैं. सत्याग्रह का उद्देश्य किसी वर्ग का विरोध करना नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए समान अवसर की मांग करना है.


दीपक नाथ सहाय, बप्पी करण, प्रभात प्रधान, सुनील सिंह राठौर, अर्जुन सिंह, सुनील कुमार पांडे ने एक स्वर में कहा कि शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आगे बढ़ाने के लिए प्रभावी नीति बनाई जानी चाहिए. 


उपवास पर बैठने वालों में संयोजक मुकेश सिंह, बप्पी करण, सुनील कुमार पाण्डेय, कन्हैया शर्मा, दीपक नाथ सहाय, शुभम प्रकाश शामिल रहे. कार्यक्रम में महंथ विजयानंद दास, दिलीप वर्मा, कुंवर मनोज सिंह, हिटलर शाही, प्रशांत सिंहा, प्रियंवदा, मंजू मिश्रा, रवि पाण्डेय, हरेश सिंह, गुड्डू सिंह, महेंद्र पांडे, अनिल देव, सुबोध ओझा, अरुण सिंह, अजय शर्मा, नवीन सिंहा, अनिमेश, पट्टू सिंह सहित अन्य ने भाग लिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही