Hazaribagh : हजारीबाग जिले के चौपारण थाने की पुलिस ने राजकीय मध्य विद्यालय, भूषणडीह में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. स्कूल में चोरी की घटना 10 जुलाई को हुई थी.
चौपारण थाना पुलिस ने मामले की जांच में मिले साक्ष्यों व पूछताछ के आधार पर वारदात में शामिल चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में भूषणडीह निवासी राकेश राणा, संतोष कुमार यादव, युगेश माली व रितेश कुमार यादव शामिल हैं. पुलिस ने सभी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment