Hazaribagh News : हजारीबाग जिले के चौपारण क्षेत्र में दुर्गा पूजा व दशहरा शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. एसडीओ जोहान टुडू के नेतृत्व में पुलिस ने प्रखंड क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की.
फ्लैग मार्च के बाद प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने चौपारण दुर्गा पूजा पंडाल समिति के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह समेत कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की. बैठक में पूजा आयोजन की तैयारियों, पंडाल में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. फ्लैग मार्च में सीओ संजय यादव, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थाना प्रभारी पंकज कुमार व पुलिस के जवान शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.