Search

 
 
 

Hazaribagh News : सरकार की कल्याणकारी योजना से खिले लाभुकों के चेहरे, रामपुर में साड़ी-धोती का वितरण

हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड की रामपुर पंचायत की पीडीएस दुकान में झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजना के तहत लाभुकों के बीच साड़ी व धोती का वितरण किया गया.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड की रामपुर पंचायत की पीडीएस दुकान में झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजना के तहत लाभुकों के बीच साड़ी व धोती का वितरण किया गया. योजना का लाभ पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे. उन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना की.

 

Uploaded Image

ग्रामीणों के बीच धोती-साड़ी का वितरण करतीं मुखिया.


मुखिया सुनीता देवी ने लाभुकों के बीच साड़ी व धोती का वितरण किया. कहा कि सरकार की मंशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. पंचायत स्तर पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी पात्र लाभुकों को बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिले. वह क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी.


हिन्दी न्यूज, Hindi News ,  Latest news hindi, आज की ताजा खबर, jharkhand news, झारखंड न्यूज, Jharkhand breaking news, झारखंड ब्रेकिंग न्यूज,  रांची अपडेट, Ranchi Update, रांची न्यूज टुडे, Ranchi News today, झारखंड लेटेस्ट न्यूज, Jharkhand Latest News, Lagatar News, लगातार न्यूज
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही