- मतदाता सूची से किसी का नाम कटने न पाए : राजीव रंजन प्रसाद
- संगठन सृजन अभियान को धार देने में जुटी कांग्रेस पार्टी ,
- युद्ध स्तर पर SIR को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण ,
Hazaribagh: जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सोमवार को चान्हों रोड स्थित शिवम बैक्वेट हॉल में BLA 2 का प्रखंड स्तरीय संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर BLA 2 के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की .इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित गौ सेवा के प्रदेश अध्यक्ष सह जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूचि पुननिरक्षण लोकतंत्र की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और किसी भी पात्र मतदाता का सूचि से हटने या कटने नही दिया जाएगा.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत स्तर पहुंचकर लोंगो को आवश्यक दस्तावेज व प्रक्रिया की जानकारी दी.वहीं जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य है.
मतदाता सूचि के प्रति सजग और सक्रिय रहने की आवश्यकता है.प्रशिक्षण सत्र के BLA 2 के प्रशिक्षक सह नगर कांग्रेस के अध्यक्ष परवेज अहमद तथा प्रशिक्षक दिपक गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन, ईवीएम, वीवीपैट की कार्यप्रणाली मतदाता सूचि सत्यापन की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक प्रखंड से पांच कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि पुननिरक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा सके .
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन शारदा रंजन दुबे ने किया.मौके पर सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह बरही विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अरूण साहू प्रदेश सचिव रेणु कुशवाहा, मनिषा टोप्पो, पूर्व प्रदेश सचिव अवधेश कुमार सिंह जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान प्रदेश पैनलिस्ट सजीद अली खान प्रखंड अध्यक्षों में विजय कुमार, गुलाबी यादव, अब्दुल मनान वारसी, नौशाद आलम, नरसिंह प्रजापति, गौतम मेहता, गोवर्धन गंझु, सुरेश प्रसाद दांगी, अजीत सिंह, सुरेन्द्र यादव, प्रदीप मंडल, गुरू प्रसाद के साथ साथ सरयु यादव, रघु जायसवाल, दिलीप कुमार रवि, तसलीम अंसारी, बाबर अंसारी, संगीता कुमारी, विजय कुमार सिंह, बाबु खान, आरिफ अंसारी, चोलेश्वर महतो, मुस्ताक अंसारी, मोहम्मद वारिस, कमरूउद्दीन कुरैशी, सैयद अशरफ अली, बबलू अंसारी, अनिल कुमार भुईंया के अतिरिक्त लगभग सौ बीएलए 2 उपस्थित थे .
Leave a Comment