Search

 
 
 

Hazaribagh News : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खाद्य सुरक्षा टीम का औचक निरीक्षण

उपायुक्त हेमंत सती व अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि जायसवाल के निर्देशानुसार सोमवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, अम्बरीश पाण्डेय ने खाद्य सुरक्षा टीम के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, ईचाक (बोंगा)का औचक निरीक्षण किया.
 
  • खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम भेजे जाएंगे

Hazaribagh : उपायुक्त हेमंत सती व अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि जायसवाल के निर्देशानुसार सोमवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, अम्बरीश पाण्डेय ने खाद्य सुरक्षा टीम के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, ईचाक (बोंगा)का औचक निरीक्षण किया.

 

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के उद्देश्य से उसना चावल, अरहर दाल, आटा, मसूर दाल व चूड़ा के नमूने संग्रहित किए गए.सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम, रांची भेजा जाएगा.

 

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत आवश्यकतानुसार खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने विद्यालय प्रबंधन व रसोई कर्मियों को किचन की प्रतिदिन समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.साथ ही रसोइयों को भोजन तैयार करने व परोसने के दौरान एप्रन व टोपी का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा रसोईघर को कीट, चूहे, मक्खियों व छिपकलियों से पूर्णतः मुक्त व स्वच्छ बनाए रखने के निर्देश दिए गए.

 

खाद्य सुरक्षा टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग-01 मो. मंजर हुसैन,  विकास शर्मा,  सूरज कुमार एवं  धनेश्वर प्रसाद कुशवाहा भी उपस्थित थे.जिला प्रशासन ने कहा कि विद्यालयों एवं अन्य संस्थानों में उपलब्ध कराए जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण एवं नमूना संग्रह की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा सके.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही