Search

 
 
 

Hazaribagh News : विभावि के राजनीति विज्ञान विभाग में मना शिक्षक दिवस

Hazaribagh News : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने कहा कि शिक्षक दिवस गुरुजनों के सम्मान व नमन करने का दिन है. यह हमारे लिए भी आत्ममंथन का दिन है कि एक शिक्षक के रूप में हम कितने सफल हुए.
 
कार्यक्रम में भाग लेते शिक्षक.

Hazaribagh News : विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के राजनीति विज्ञान विभाग में शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन व विनोबा भावे की तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर किया गया.

 

इसे भी पढ़ें


विवि के राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने कहा कि शिक्षक दिवस गुरुजनों के सम्मान व नमन करने का दिन है. यह हमारे लिए भी आत्ममंथन का दिन है कि एक शिक्षक के रूप में हम कितने सफल हुए. 


शिक्षक डॉ रीता कुमारी, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ अजय बहादुर सिंह व डॉ अशोक राम ने विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने व एक जिम्मेदार नागरिक बनने के सूत्र बताए. छात्रा प्रज्ञा आर्य, मुस्कान कुमारी, सफीना खातून व छात्र सूरज ने अपने संबोधन में शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया. बबली कुमारी ने अपने गीत से व सनी प्रिया ने आकर्षक प्रश्नोत्तरी से कार्यक्रम को मनमोहक बना दिया. शिक्षक डॉ अशोक राम ने अर्थपूर्ण गीत प्रस्तुत किए. कार्यक्रम का संचालन राहुल कुमार व धन्यवाद विज्ञापन ऋतिक मिश्रा ने किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही