Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग की खबरें- शिक्षकों का समाहरणालय पर धरना और गौशाला में सोमवारी पर होगा महारुद्राभिषेक

Advertisement
Advertisement

सरप्लस शिक्षकों की गणना में भारी अनियमितता को लेकर धरना

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में शिक्षक पहुंचे हजारीबाग Hazaribagh: झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले 6 सूत्री मांग को लेकर शिक्षकों ने समाहरणालय भवन के सामने धरना दिया. जिले भर से शिक्षक यहां पहुंचकर सिस्टम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि सरप्लस शिक्षकों की गणना में भारी अनियमितता की गई है, और कार्यालय इसमें भूमिका निभा रहा है. हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता भी शिक्षकों के पक्ष में धरना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सभी मांगें जायज हैं. अन्याय के खिलाफ आंदोलन को लेकर साथ देने की बात कही. उन्होंने यह भी कहा कि हर दिन कोई न कोई कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं. लेकिन इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है. सीएम शिक्षक बहाली की घोषणा करते हैं, दूसरी ओर शिक्षकों की संख्या सरप्लस कहते हैं, यह समझ के पार है. उन्होंने आश्वासन दिया कि उन लोगों की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे. हजारीबाग उपायुक्त को भी ज्ञापन दिया जाएगा, ताकि भ्रष्टाचार पर विराम लगाया जा सके. झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सरप्लस शिक्षकों की गणना में भारी अनियमितता हुई है, जिसका यथाशीघ्र हल किया जाए, संभावित तबादला उद्योग पर रोक लगाया जाए, उच्च न्यायालय, रांची के निर्णय एवं सरकार के विभागीय सचिव के आदेश के मद्देनजर विभिन्न ग्रेडों में शिक्षकों की लंबित प्रोन्नति यथाशीघ्र दी जाए,जिला शिक्षा अधीक्षक, हजारीबाग कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा दलाली प्रथा को बंद किया जाए, असाध्य रोग से पीड़ित पूर्व शिक्षिका कृष्णा कुमारी एवं दिव्यांग सहायक अध्यापिका सुमित्रा कुमारी का क्रमशः पावना पेंशन एवं मानदेय का भुगतान यथाशीघ्र किया जाए, सेवानिवृत शिक्षकों का पेंशन एवं अन्य कार्य का निष्पादन स समय हो, अंतर जिला स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को बिना शर्त एक मौका अवश्य दिया जाए, समेत अन्य मांग को लेकर धरना दिया गया. ------------ [caption id="attachment_734415" align="aligncenter" width="669"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/1-53.jpg"

alt="" width="669" height="446" /> हजारीबाग गौशाला में सोमवारी पर होगा महारुद्राभिषेक[/caption]

हजारीबाग गौशाला में सोमवारी पर होगा महारुद्राभिषेक

Hazaribagh: शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसायटी द्वारा संचालित हजारीबाग गौशाला परिसर में सावन माह के सातवीं सोमवारी पर हजारीबाग यूथ विंग के विशेष सहयोग से महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा. जिसके उपरांत समस्त भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. गौशाला परिसर में महारुद्राभिषेक कार्यक्रम दूसरी बार आयोजित किया जाएगा. इससे पूर्व वर्ष 2022 में सावन के अंतिम सोमवारी के दिन आयोजित किया गया था. हर-हर महादेव के जयकारों के बीच गौशाला परिसर में महा रुद्राभिषेक भव्य रूप से संपन्न होगा. पूजा अर्चना सुबह 11:00 बजे प्रारंभ होगा. पुजारी दीपक नाथ पांडे द्वारा पूजा अर्चना संपन्न कराया जाएगा. साथ ही महाआरती भी होगी. हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि सामाजिक कार्यों के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में भी हजारीबाग यूथ विंग अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर रहा है, तो वहीं सावन के प्रत्येक सोमवारी पर बुढ़वा महादेव मंदिर के समक्ष दूध बेलपत्र का वितरण भी किया गया. महा रुद्राभिषेक को लेकर गांव के लोगों में काफी खुशी देखने को मिल रही है. अध्यक्ष लखन खंडेलवाल ने महा रुद्राभिषेक में सभी शिव भक्तों को आमंत्रित करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ एवं गौ माता की असीम कृपा से हजारीबाग यूथ विंग द्वारा दूसरी बार महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही