Search

हजारीबाग की खबरें- उत्पात मचाने वाला हाथी खदेड़ा गया और 10 फरवरी को पालकी यात्रा

पहली खबर

शहर से दूर पदनवाटांड़ जंगल में खदेड़ा गया हाथी

Hazaribagh : शहर से काफी दूर बड़कागांव-चतरा सीमा स्थित पदनवाटांड़ जंगल में उत्पात मचानेवाले हाथी को वन विभाग की टीम ने खदेड़ दिया है. शहरवासियों को अब भयभीत होने की जरूरत नहीं है. यह जानकारी देते हुए पश्चिमी वन प्रमंडल हजारीबाग के सहायक वन सरंक्षक (एसीएफ) एके परमार ने बताया कि बुधवार की देर रात तक हाथी को जंगल पहुंचाने में विभाग की टीम लगी रही. इसमें बड़कागांव और हजारीबाग सदर रेंज के वनपाल और वनरक्षियों की सराहनीय भूमिका रही. इधर, एसीएफ ने टीम के साथ सिरसी-ढेंगुरा समेत कई गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों को हाथियों के स्वभाव के बारे में समझाया. उन्होंने हाथी के हमले में युवती समेत तीन लोगों की मौत और एक के घायल होने की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि शहरवासी दहशत में नहीं रहें और ग्रामीण सावधान रहें. हाथी के मन पर है कि वह किधर का रूख अख्तियार कर ले. ---- दूसरी खबर

सत्यनारायण मंदिर से 10 फरवरी को निकाली जाएगी पालकी शोभायात्रा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/satyanarayan-temple_329.jpg"

alt="" width="1280" height="826" /> Hazaribagh : शहर के बड़ा बाजार चौक स्थित सत्यनारायण मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तीसरे दिन गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन, मिष्टान अन्न, द्रव्य, फल पत्र, पुष्पाधिवास, सयानाधिवास, आरती के साथ पूजा-अर्चना की गई. मंदिर में बजरंग बली और माता लक्ष्मी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले शहर में शुक्रवार प्रातः 8:00 बजे नगर भ्रमण सह पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी. इधर ढाई हजार श्रद्धालुओं के बीच महाभोग बुंदिया का वितरण किया गया. मंदिर परिसर में बजरंगबली और माता लक्ष्मी के जयकारे लगते रहे. मंदिर परिसर में संध्या महाआरती में हजारीबाग के कई समाजसेवी शामिल हुए. महाआरती के बाद भी सभी श्रद्धालुओं के बीच महाभोग का वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में नंद किशोर खंडेलवाल, किशोर पांडे, विशाल खंडेलवाल, गुंजन मद्धेशिया, रितेश खंडेलवाल, विकास केशरी, पवन वर्मा, पप्पू गुप्ता, अरुण जौहरी, राजू पांडे, जयंत पांडे, अभिमन्यु पांडे, दीपक पांडे, अतिशय जैन, विष्णु जायसवाल, नीरू पांडे, रेणु गुप्ता सहित कई लोग जुटे हुए हैं. ----------  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp