Search

 
 
 

Hazaribagh News : हजारीबाग में 5 दुकानों और एक मकान में चोरी, लाखों की संपत्ति ले गए चोर

Hazaribagh News: चोरों ने हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र के कानी बाजार स्थित मयंक पांडे के बंद मकान को निशाना बनाया और नकदी सहित करीब 15 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ किया.
 
दुकान का एसबेस्टस काटकर अंदर घुसे चोर.

Hazaribagh News : हजारीबाग शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. चोरों ने सोमवार की रात 5 दुकानों और एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और लाखों रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए. पुलिस मामलों की जांच में जुट गई है.

 

इसे भी पढ़ें


मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र के कानी बाजार स्थित मयंक पांडे के बंद मकान को निशाना बनाया और नकदी सहित करीब 15 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ किया. मयंक पांडेय बरही एसडीओ कार्यालय में कार्यरत हैं और उनका ज्यादातर समय बरही में ही गुजरता है. हजारीबाग स्थित मकान में उनका आना-जाना कम होता है. मंगलवार की सुबह जब घर में काम करने वाली मेड पहुंची, तो मकान का ताला टूटा हुआ था. उसने मकान मालिक को इसकी सूचना दी.


इसके बाद भुक्तभोगी मयंक पांडे ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया. डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल से सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.


वहीं, शहर के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के मार्खम कॉलेज के समीप यशवंत नगर में चोरों ने पांच दुकानों की एसबेस्टस सीट काट कर अंदर प्रवेश किया और कीमती सामान लेकर फरार हो गए. पीड़ित मनोहर कुमार ने कहा कि उनकी दुकार मुख्य मार्ग पर है जहां से 24 घंटे वाहनों का आवागमन रहता है. इसके बावजूद चोरी की घटना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पुलिस गश्ती नहीं के बराबर होती है. 
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही