Search

 
 
 

Hazaribagh News : ज्वेलर की बाइक की डिक्की से 20 लाख के जेवर उड़ा ले गए चोर

हजारीबाग में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया या है. चौपारण थाना क्षेत्र स्थित महाराजगंज बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने एक स्वर्ण कारोबारी की बाइक की डिक्की से करीब 20 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए.
 

Hazaribagh :  हजारीबाग में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया या है. चौपारण थाना क्षेत्र स्थित महाराजगंज बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने एक स्वर्ण कारोबारी की बाइक की डिक्की से करीब 20 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए.

 

जानकारी के अनुसार, अलखदेव पोद्दार बुधवार देर शाम जेवर से भरे बैग बाइक की डिक्की में रखे और अपनी दुकान बंद करने लगे. तभी अपाची बाइक से पहुंचे बदमाशों ने बाइक की डिक्की खोली और जेवर लेकर फरार हो गए.

 

घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई. दुकान के मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि चोरों के बारे में पता किया जा सके. पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही