Search

 
 
 

Hazaribagh News : कटकमसांडी में 25 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

कटकमसांडी थाने की पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से करीब 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डांड गांव में दो व्यक्ति ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर कर रहे हैं.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाने की पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से करीब 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डांड गांव में दो व्यक्ति ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर कर रहे हैं. इसके बाद एएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया.

 

Uploaded Image

गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.


पुलिस की टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों मो. रिजवान व मो. रफीक को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से करीब 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. आरोपियों ने बताया कि ब्राउन शुगर की खरीद  डांड गांव के छोटन साव से करते हैं. इसके बाद पुलिस ने छोटन साव को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से 13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया. छापेमारी टीम में कटकमसांडी थाना प्रभारी पुलिस अनुपम प्रकाश, पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू रजक व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही