Search

 
 
 

Hazaribagh News : हाजारीबाग के पदमा में ट्रैक्टर चोर गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार

Hazaribagh News: इस मामले में लिप्त चार अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी हुए दूसरे ट्रैक्टर की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
 
पिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Hazaribagh News : हजारीबाग जिले के पदमा ओपी क्षेत्र में हुई दो ट्रैक्टर चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी का एक ट्रैक्टर, घटना में प्रयुक्त होंडा सिटी कार और एक मोबाइल बरामद किया गया है.


 इस मामले में लिप्त चार अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी हुए दूसरे ट्रैक्टर की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. मिली जानाकारी के अनुसार, पहली घटना 8 अक्टूबर की रात पदमा ओपी क्षेत्र के सूरजपुरा मेन रोड पर हुई थी. यहां से लाल रंग का महिंद्रा 275 ट्रैक्टर (रजिस्ट्रेशन नंबर JH-08F-2775) चोरी कर लिया गया था. इस संबंध में पदमा ओपी में कांड संख्या 359/26 दर्ज किया गया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही