Search

 
 
 

Hazaribagh News:  मुहर्रम जुलूस को लेकर ट्रैफिक में बदलाव, छोटे वाहनों के प्रवेश पर रोक

मुहर्रम के दौरान कानून एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से हजारीबाग सदर के अनुमंडल दंडाधिकारी ने आदेश जारी किया है.
 

Hazaribagh: मुहर्रम के दौरान कानून एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से हजारीबाग सदर के अनुमंडल दंडाधिकारी ने आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार मुहर्रम जुलूस के दौरान 25 जून और 26 जून सुबह 8 बजे से रात के 12:30 बजे तक हजारीबाग शहरी क्षेत्र के चिन्हित मार्गों पर चार पहिया एवं तीन पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. यातायात संचालन को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए संबंधित मार्गों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं.

 

प्रतिबंधित मार्ग एवं मार्ग निर्धारण व्यवस्था


1. कब्रिस्तान चौक (खिरगांव) से नमस्कार चौक-दर्जी मुहल्ला-खान रोड तक- मार्ग निर्धारण: रेलवे कूद (ओवरब्रिज) मोड़ से सिरसी-दामोडीह रोड होते हुए रसूलीगंज होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे.

2. ग्वालटोली चौक से पानी टंकी चौक तक-  मार्ग निर्धारण: रेलवे कूद (ओवरब्रिज) मोड़ से सिरसी-दामोडीह रोड होते हुए रसूलीगंज होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे.

3. इमली कोठी मोड़ से जाकिर हुसैन रोड- मार्ग निर्धारण: जे.के. एंड जिल मोड़ से विवेकानंद स्कूल की ओर एवं सिमरा रेस्ट हाउस मोड़ होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे.

4. बंशीलाल चौक से इमली कोठी तक- मार्ग निर्धारण: बुढ़वा महादेव मंदिर चौक से पुराना बस स्टैंड होकर गंतव्य तक.

5. इमली कोठी से बंशीलाल चौक तक- मार्ग निर्धारण: इमली कोठी मोड़ से मिशन रोड होकर  अपने गंतव्य तक जाएंगे.

6. पानी टंकी मोड़ से ग्वालटोली चौक तक- मार्ग  निर्धारण: पानी टंकी मोड़ होकर आनंदा चौक एवं बुढ़वा महादेव चौक होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे.

7. छड़वा डैम से पेलावल रोड तक- मार्ग निर्धारण: कंचनपुर से काली मंदिर होकर बलिया टोला होते हुए गंतव्य तक.

8. इन्द्रपुरी से कल्लू चौक तक- मार्ग निर्धारण : इन्द्रपुरी से झील नूरा रोड होकर गंतव्य तक.

 

प्रशासन की अपील


जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, वाहन चालकों एवं मुहर्रम जुलूस से जुड़े सभी समितियों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात व्यवस्था एवं प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें. वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से मुहर्रम पर्व संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही