Search

 
 
 

Hazaribagh News : चौपारण की दनुआ घाटी में पलटा ट्रक, बाल-बाल बचे चालक और खलासी

Hazaribagh News: सूचना मिलते ही एनएचएआई की ईएमटी मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक चालक व खलासी का प्राथमिक उपचार किया.
 
दनुआ घाटी में पलटा ट्रक.

Hazaribagh News : हजारीबाग जिले के चौपारण की दनुआ घाटी में एनएच पर जोरराही पुल के पास शनिवार की दोपहर एक ट्रक पलट गया. ट्रक सड़क से नीचे जा गिरा. संयोगवश चालक और खलासी की जान बच गई. दोनों को हल्की चोटें आई हैं.

 

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और राहत कार्य में सहयोग किया. सूचना मिलते ही एनएचएआई की ईएमटी मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक चालक व खलासी का प्राथमिक उपचार किया. मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक सियरकोनी की ओर से दनुवा घाटी के रास्ते आ रहा था.
गौरतलब है कि दनुवा घाटी का सियरकोनी की ओर वाला हिस्सा ढलान वाला है. इसके कारण भारी वाहन अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं. घाटी में पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही