Search

 
 
 

Hazaribagh News : बड़कागांव में चोरी मामले के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के महगाई खुर्द गांव में 31 जुलाई को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में कांड संख्या 136/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के महगाई खुर्द गांव में 31 जुलाई को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में कांड संख्या 136/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था. गिरफ्तार काशिफ खान उर्फ अंसर इमाम व अशहर रजा उर्फ मो. राजा को कागजी प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया.

 

Uploaded Image

गिरफ्तार आरोपियों व जब्त सामान के साथ पुलिस अधिकारी.


पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी गये 3 मोबाइल फोन, चांदी की एक जोड़ी पायल व नकद 11,600 रुपये बरामद किये हैं. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही