Search

 
 
 

Hazaribagh News : ग्रामीण विकास मंत्री से मिले उमाशंकर अकेला, उठाया क्षेत्र के विकास का मुद्दा

पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से रांची में उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं, ग्रामीण विकास योजनाओं व पंचायतों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई.
 
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात करते पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला.

Hazaribagh : बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से रांची में उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं, ग्रामीण विकास योजनाओं व पंचायतों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई.


अकेला ने चौपारण व बरही क्षेत्र में सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, ग्रामीण संपर्क मार्गों की स्थिति, पंचायत भवनों के सुदृढ़ीकरण, मनरेगा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन व ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी लाने पर मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया. कहा कि क्षेत्र के कई गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए पंचायतों को अधिक संसाधन ल अधिकार देने की जरूरत है.

 

उन्होंने क्षेत्र में लंबित विकास योजनाओं को जल्द पूरा कराने व नई योजनाओं की स्वीकृति देने की भी मांग की. मंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि जनता से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मामलों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही