Hazaribagh News : कटकमदाग थाना क्षेत्र के कारू भुइयां बाबा बगीचा स्थित बांध में बुधवार सुबह कर्मा पूजा के विसर्जन के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग बांध के पास जुट गए.
बताया जा रहा है कि कर्मा पूजा के बाद विसर्जन के लिए लोग बांध पहुंचे थे. इसी दौरान युवक गहरे पानी में चला गया और डूब गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से युवक की तलाश शुरू कर दी.
हादसे की सूचना कटकमदाग थाना पुलिस को भी दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई. इधर, युवक के डूबने की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बांध के आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं और युवक की तलाश जारी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.