Search

 
 
 

हजारीबाग : बड़ा अखाड़ा में नौ दिवसीय माघ महोत्सव

 
नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ Hazaribagh:  महंत विजय आनंद दास जी महाराज के तत्वावधान में श्रीराम जानकी मठ बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी में नौ दिवसीय माघ महोत्सव श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ शनिवार को हुआ. इस दौरान भव्य कलश यात्रा निकाल कर मंडप पूजन किया गया. कलश शोभा यात्रा में सदर विधायक मनीष जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए. यज्ञ के मुख्य यजमानों संग कलश पूजन के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ. 11 फरवरी से लेकर 16 फरवरी तक प्रतिदिन यज्ञ स्थल बड़ा अखाड़ा परिसर में प्रातः पूजन मूलपाठ एवं संध्या 3 बजे से कथा प्रवचन, संध्या भोग सह प्रसाद वितरण के साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-">https://lagatar.in/rahul-gandhi-attacked-modi-government-said-it-is-the-immortality-time-of-corrupt-people-in-the-country/">

 राहुल गांधी मोदी सरकार पर हमलावर हुए, कहा, देश में भ्रष्टाचारियों का अमृतकाल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/10rc_m_30_10022024_1-nnnn-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

निकली कलश शोभायात्रा, सदर विधायक हुए शामिल

वहीं, श्रीराम जन्म, श्रीकृष्ण जन्म, श्रीराम-सीता विवाह, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र, भरत मिलाप, भागवत कथा के मूल कथा का वाचन किया जाएगा. इसके अलावा विभूतियों का सम्मान समारोह एवं विशाल भंडारा के आयोजन के साथ गो कथा एवं गो दान का भी आयोजन होगा. सदर विधायक मनीष जायसवाल ने ऐसे धार्मिक आयोजन के लिए महंत विजय आनंद दास सहित तमाम जजमानों का आभार जताया. उन्होंने तमाम जिले वासियों से अपील करते हुए अधिक से अधिक संख्या में इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें-जिस">https://lagatar.in/cm-champai-laid-the-foundation-stone-of-the-project-which-was-approved-by-hemant-government/">जिस

प्रोजेक्ट को हेमंत सरकार ने दी थी मंजूरी, उसका सीएम चंपाई ने रखी आधारशिला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही