Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : पेलावल में 81 लाख की नौ जलमीनार, सभी बेकार समेत 3 खबरें

Advertisement
Advertisement
किसी बोरिंग में पानी नहीं, कहीं बोरिंग हुआ ही नहीं पानी के लिए तरसते हैं दर्जनभर मुहल्लों के लोग, एक साल के बाद भी नहीं की गई कोई पहल घर बैठे पानी मिलने की आस पर फिर गया पानी Pramod Upadhyay Hazaribagh : हजारीबाग जिले कटकमसांडी प्रखंड स्थित पेलावल पश्चिमी पंचायत में बनाए गए नौ जलमीनार सभी के सभी बेकार पड़े हैं. प्रत्येक जलमीनार की लागत करीब नौ लाख है. यह सत्र 2021-22 में जल-नल योजना के तहत पेयजल विभाग की ओर से बनाई गई थी. इसमें सीमेंट की टंकी लगाई गई है. करीब एक जलमीनार से सौ से अधिक घरों में पानी देने की योजना थी. लेकिन कहीं बोरिंग नहीं हुई, तो कहीं बोरिंग के बाद पानी नहीं निकला. उसके बाद विभाग मौन बैठ गया और लोगों को घर बैठे पानी मिलने की आस पर पानी फिर गया. एक साल बीत जाने के बाद भी किसी भी जलमीनार से एक बूंद पानी नहीं मिला. यहां के ग्रामीण मुश्किल से अपनी प्यास बुझ रहे हैं. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-fir-lodged-in-rape-case-with-5-year-old-girl/">साहिबगंज

: 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी दर्ज

पेलावल विकास मंच की टीम कर रही पहल

पेलावल विकास मंच की टीम के सदस्यों ने पेलावल दक्षिणी पंचायत स्थित नौ अर्धनिर्मित जलमीनारों का जायजा लिया. यह जलमिनार इमामबाड़ा मोहल्ला, रविदास मोहल्ला, महतो टोला, हरैया, शाहीनबाग मुहल्ले में दो, सिमरा रोड एवं तहसील भवन परिसर में दो में बनाए गए हैं. इस संबंध में पेलावल विकास मंच के संस्थापक एम हक भारती ने बताया कि इससे पहले पंचायत भवन परिसर में एक सीमेंटेड जलमीनार वर्षों पहले बनाया गया था. उससे भी आजतक एक बूंद पानी नसीब नहीं हो पाया. टीम जब घूम-घूम कर निरीक्षण कर रही थी, तब ग्रामीणों खासकर महिलाओं ने पानी की किल्लत के विषय में जानकारी दी.

शिकायत दर्ज कराने पर भी सुनवाई नहीं

इस मामले में 16 जून को पेलावल विकास मंच की ओर से पीएचइडी में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी. वहां से सिर्फ आश्वासन मिला. अब तक कोई अधिकारी निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचे हैं. निरीक्षण में शामिल सुधीर ठाकुर, महेश विश्वकर्मा, अमित कुमार पासवान, इंजमामुल हक भारती, संजय राम, बिनोद राम, भोला राम एवं करण कुमार आदि ने बताया कि पेलावल पश्चिमी में पेयजल का बड़ा बुरा हाल है. इसके लिए पेलावल विकास मंच पहल कर रहा है. इसे भी पढ़ें :यूपीए">https://lagatar.in/keeping-upas-new-name-india-has-increased-the-uneasiness-of-bjp-leaders-dr-manoj/">यूपीए

का नया नाम ‘इंडिया’ रखने से भाजपा नेताओं की बढ़ी बेचैनीः डॉ मनोज

कार्यपालक अभियंता ने नहीं रिसीव किया मोबाइल

इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज मुंडारी के मोबाइल-8002093156 पर पक्ष लेने के लिए कॉल किया गया, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. दूसरी खबर

सांसद और विधायक ने पुल निर्माण की रखी आधारशिला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/barkattha-bridge_995-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> चार पंचायतों के लोगों की बढ़ेगी आवागमन की सुविधा Barkattha:  शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी और विधायक अमित कुमार यादव ने बरकट्ठा की चेचकप्पी और रौसा पंचायत व बेड़ोकला और केंदुआ के बीच दुलकी नदी पर पुल निर्माण का शिलान्यास किया. मौके पर मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि इससे चार पंचायतों के लोगों की आवागमन की सुविधा बढ़ेगी. स्थानीय विधायक ने कहा कि जनहित के कार्यों के लिए वह सदैव क्षेत्र में तत्पर रहते हैं. प्रमुख रेणु देवी, पूर्व प्रमुख रामलखन मेहता, सांसद प्रतिनिधि केदार, सांसद प्रतिनिधि सुशील पांडेय, मुखिया रीता देवी, पंचायत समिति सदस्य सूरजमुनि देवी, समाजसेवी डेगलाल साव, सुमन ठाकुर, मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर महतो, खलील अंसारी, अनिल आजाद, राजकुमार यादव, नन्हकू सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि भुवनेश्वर सिंह, बेड़ोकला की मुखिया रिंकी देवी, मुखिया प्रतिनिधि देवेंद्र पांडेय, बेड़ोकला के भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद, रीतलाल प्रसाद, बेड़ोकला के पूर्व मुखिया तुलसी पांडेय, संवेदक रामचंद्र यादव आदि उपस्थित थे. तीसरी खबर

मोस्ट वांटेड नक्सलियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Keredari : केरेडारी थाना क्षेत्र से कई वर्षों से फरार चल रहे मोस्ट वांटेड नक्सली रामखेलावन गंझू उर्फ वीरसेन गंझू के घर बकचोमा में पुलिस ने मंगलवार को इश्तेहार चिपकाया है. वहीं कुठान के सुभाष महतो, सहदेव महतो और अनोज महतो के घर भी इश्तेहार साटा गया है. पुलिस ने मोस्ट वांटेड नक्सलियों के घर पर केरेडारी थाना कांड संख्या : 90/20 के आलोक में इश्तेहार चिपकाया गया. केरेडारी थाना प्रभारी नयन गॉडविन केरकेट्टा ने बताया कि काफी दिनों से फरार चल रहे मोस्ट वांटेड नक्सलियों के घरों में न्यायालय के निर्देशानुसार घरों में इश्तेहार चिपकाया गया है. इसे भी पढ़ें : [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही